राजेश मूणत के झूठ का हुआ पर्दाफाश, इसके लिए उन्हें जनता से मांगनी चाहिए माफी – विकास उपाध्याय
कहा; अब जनता पूछ रही है कि जब फूड कोर्ट अवैध नहीं था तो क्यों उजाड़ा गया...?

NNH रायपुर/ रायपुर के साइंस कॉलेज के पास नवम्बर 2025 को नगर निगम का बुलडोजर चला दिया गया था, जिसपर अब नया मोड़ आ गया है। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के द्वारा विधानसभा में सरकार से पूछा गया था, कि यूथ हब फूड कोर्ट का निर्माण अवैध था, जिसका जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का लिखित जवाब आया कि फूड कोर्ट का निर्माण अवैध नहीं था।
पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर राजधानी में वैध तरीके से निर्माण हो चुके फूड कोर्ट को उजाड़ने का काम किया गया, रायपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक राजेश मूणत द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाया जाता है की रायपुर यूथ हब फूड कोर्ट का निर्माण वैध है कि अवैध, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा जवाब लिखित जवाब दिया गया है कि साइंस कॉलेज फूड कोर्ट का निर्माण वैध था अब सवाल यह उठता है कि जब फूड कोर्ट वैध था तो लगभग 9 करोड़ रुपए के बने इस फूड कोर्ट को क्यों उजाड़ा गया, और ये किसकी जिद पर इस कार्य को किया गया। आखिर क्यों जनता के टैक्स के रूप दिए पैसों को पानी की तरह बहा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब जनता पूछ रही है कि जब फूड कोर्ट अवैध नहीं था तो क्यों उजाड़ा गया…?
विकास ने बताया कि विधायक राजेश मूणत द्वारा लगातार सार्वजनिक जगहों पर और मीडिया के सामने झूठ परोसा गया की फूड कोर्ट का निर्माण अवैध था, विधानसभा में इसका जवाब आने के बाद उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है, और विधायक राजेश मूणत को इसके लिए सबसे पहले जनता से माफी मांगनी चाहिए।






