खास खबरदेश/प्रदेशभारत सरकार

रेलवे ने बढ़ाया किराया, बढ़ोतरी 26 दिसंबर से लागू होगी

किराया बढ़ाने को लेकर क्या है रेलवे का तर्क, पढ़ें पूरी खबर

NNH नई दिल्ली/ भारतीय रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में देशवासियों के जेब पर असर पड़ने वाला है। रेलवे ने जनरल से लेकर एसी तक के किराए में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर से लागू होने जा रही है। भारतीय रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा पर किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन इससे अधिक दूरी तय करने पर जनरल क्लास में प्रति किलोमीटर किराए में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। वहीं एसी श्रेणी में भी किराया प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाया गया है। रेलवे ने बताया कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल 10 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

हालांकि उपनगरीय और मासिक सीज़न टिकटों के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही 215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सामान्य श्रेणी के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किराया बढ़ाने को लेकर क्या है रेलवे का तर्क, पढ़ें पूरी खबर

किराया वृद्धि से रेलवे चालू वित्तीय वर्ष में करीब 600 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य है। किराया बढ़ाने को लेकर रेलवे का तर्क है कि कर्मचारियों पर होने वाला खर्च बढ़कर 1 लाख 15 हजार करोड़ था, पेंशन खर्च 60 हजार करोड़ रुपये तक हो गया है। 2024-25 में परिचालन व्यय बढ़कर 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपए हो गया है। कर्मचारियों पर बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए रेलवे माल ढुलाई बढ़ा रहा है और यात्री किरायों में मामूली वृद्धि कर रहा है।

 

Back to top button