उत्तर प्रदेशक्राइम रिपोर्ट

सिख युवक पर मुस्लिम युवकों ने किया हमला, सिख समाज, स्थानीय संगठन सहित विहिप ने की घटना की निंदा

NNH Crime report/ सिख युवक को अपने धार्मिक आयोजन में औरंगजेब को लेकर ऐतिहासिक चर्चा करना महंगा पड़ गया, और उस सिख युवक पर मुस्लिम युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है जहां मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को एक गुरुद्वारे के पास मुस्लिम युवकों ने रॉड और अन्य हथियारों से एक सिख युवक पर हमला कर दिया, हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी एक आँख में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल युवक का नाम रमनदीप बताया जा रहा है, जिसका इलाज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को नूरपुर गुरुद्वारे में सिख समाज की ओर से एक धार्मिक आयोजन रखा गया था, जहां आयोजन में इतिहास से जुड़े कुछ विषयों पर चर्चा हो रही थी और मुगल शासक औरंगजेब को लेकर कुछ बातें कही गईं, इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे मुन्ना कुरैशी नाम के व्यक्ति ने इस चर्चा पर आपत्ति जताई और वहां काफी बहस बाजी भी हुई, तब मामला भी शांत हो गया, लेकिन घायल युवक के परिवार जनों का आरोप है कि बाद में जब रामनदीप बाजार की ओर जा रहा था, तभी मुन्ना अपने साथियों के साथ लौटा और उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनदीप सिंह के चाचा हरविंदर सिंह रीनू ने इस घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला पूरी तरह से योजना बनाकर किया गया है।

घटना के बाद रमनदीप सिंह की रिपोर्ट पर नूरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। और पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मुन्ना कुरैशी को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, इसके अलावा साहिल और एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। बिजनौर पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

वहीं इस घटना से सिख समाज सहित स्थानीय संगठनों ने नाराजगी जताई है, उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। तो विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने भी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने x पर पोस्ट कर सवाल करते हुए लिखा है कि…

“उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने सिख युवक पर बर्बरता के साथ हमला किया क्यूँकि सिख युवक ने औरंगज़ेब की क्रूरता का सत्य बयान किया ।

औरंगज़ेब ने साहेबज़ादो को ज़िंदा चुनवा दिया था और उसके जिहादी वंशज गुरु पुत्रों पर हमला कर रहे है।

भारत के मुसलमानों को बताना होगा कि वो भारत के दुश्मनों के साथ हैं या भारत के महापुरुषों के साथ ?”
:डॉ सुरेन्द्र जैन (@drskj01), संयुक्त महामंत्री, विहिप

Back to top button