देश/प्रदेशबड़ी खबरस्वास्थ

पंजाब में अब हर परिवार का 10 लाख रुपये तक होगा मुफ्त इलाज

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने किया "मुख्यमंत्री सेहत योजना" का शुभारंभ

Health Scheme Panjab/ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का शुभारंभ किया है। अब पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, पंजाब में यह सुविधा सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध होगी।

योजना लागू होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, आज पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत अरविंद केजरीवाल जी के उस सपने की देन है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में अमीर-गरीब का फ़र्क मिटाकर सभी को मुफ्त सेहत सुविधाएँ दीं। आज उसी सपने को पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज देकर पूरा कर रही है।

पहले जनता को इलाज के लिए प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों में भारी-भरकम प्रीमियम भरने के बावजूद भी ज़रूरत के वक्त मुफ़्त इलाज से वंचित रहना पड़ता था। अब इस योजना के तहत मान सरकार न आपकी income देख रही है न उम्र सिर्फ़ पंजाब का वासी होने भर से ही आपका इलाज मुफ़्त में होगा। इसमें 900 प्राइवेट और सभी सरकारी अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जहाँ बड़े से बड़ा इलाज भी मुफ्त में होगा।

आज़ादी के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ही एकमात्र सरकार है जिसने सेहत को इतनी बड़ी प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की है। यह योजना हर नागरिक के लिए एक सुरक्षा कवच है, जिसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए ताकि हर नागरिक को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके।

Back to top button