CG Budget Session: वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज करेंगे 2026-27 का बजट पेश

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ का बजट आज 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे पेश किया जाएगा। नए विधानसभा भवन नवा रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर सोमवार को बताया कि है हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 23 फरवरी से शुरू हो चुका है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से शुरु हुई। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं।
इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव हुआ, इस दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की, और इसके साथ ही सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 24 फरवरी को 2026-27 का बजट पेश करेंगे, और सत्र में 2,813 सवाल, 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और ज़रूरी बिल पेश किए जाने की उम्मीद है।







