
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को छत्तीसगढ़ की धरती पर उतारने वाला एक जन-हितैषी और समावेशी बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पर बिना कोई टैक्स डाले छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कैसे बेहतर हो और विकास कार्यों के लिए कैसे सरकार अधिकतम राशि खर्च कर सके, इस दृष्टि से प्रदेश सरकार के बजट-2026-27 में जो प्रावधान हैं, जो प्रशंसनीय और सराहनीय हैं। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में बड़ा कदम है। जिसके लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी को आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।







