रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कैसे दबोचा, देखें वीडियो

NNH Crime Report/ छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को कोरिया जिले में एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर मुनाफ ने लाख बहाने बनाए लेकिन एंटी करप्शन की टीम के आगे एक नहीं चली।
सब इंसपेक्टर के जेब से जब 25 हज़ार रुपए कैश बरामद किया जा रहा था, तब वो बहुत ही छटपटाता रहा, और केमिकल लगे नोटों को छूते ही पानी से हाथ धुलाने पर रंग बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही ए एस आई ध्रुव प्रसाद यादव को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है।
दरअसल कदम बहरा गांव में सत्येंद्र प्रजापति के पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पूर्व गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी, इसी मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सत्येंद्र प्रजापति को इस केस में फंसाने की धमकी दे रहा था, और उसे इस केस से बचाने के एवज में 50 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद सत्येंद्र ने इसकी शिकायत सरगुजा एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की शुरुआती जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई कि रिश्वत ली गई है। जिसके बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और दो पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।







