सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या सोना और होगा सस्ता…?

NNH नई दिल्ली/ सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली के बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,700 रुपये सस्ता होकर करीब 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को इसकी कीमत 1,60,900 रुपये थी।
सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में सोना 8,900 रुपये यानी करीब 5.3% तक टूट चुका है। 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के आसपास था।
चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 2,40,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है और ब्याज दरों को लेकर बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर है। इन सभी वजहों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
विदेशी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अब सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में सोना और सस्ता होगा या फिर यहां से दोबारा तेजी लौटेगी?




