अंतरराष्ट्रीयदिल्लीदेश-विदेशबड़ी खबर

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा; अभिजीत दीपके को अमेरिका से हो रही है फंडिंग

मैरी ने कहा PM मोदी के साथ बैठकर भारत की तरक्की के लिए काम करो

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बड़ी बात कही है। मैरी मिलबेन ने कहा कि अभिजीत दीपके और CJP को अमेरिका के ऐसे डोनर्स से पैसा मिल रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं। उन्होंने भारतीय युवाओं से CJP के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने की अपील भी की।

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी अमेरिकी डोनर्स CJP को फंड कर रहे हैं। उन्होंने भारत के युवाओं से इसके खिलाफ संगठित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है।

X पर एक पोस्ट में अभिजीत दिपके और CJP का नाम लेते हुए मिलबेन ने लिखा, “भारत के सभी प्यारे युवा देशभक्तों के नाम: यह चुप रहने का समय नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें “अमेरिका में ऐसे डोनर्स से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं।”

इसके बाद अभिजीत दीपके ने जवाब देते हुए कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी लोगों को दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने मुद्दों को खुद संभालने में सक्षम है।

इसके जवाब में मैरी मिलबेन ने कहा कि अमेरिका से दक्षिणपंथी नेताओं के खिलाफ फंडिंग की जा रही है, मेरी ने अभिजीत दीपके को पीएम मोदी के साथ बैठकर भारत की तरक्की के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी है।

Back to top button