देश/प्रदेशबड़ी खबरराजनीति

बड़ी खबर: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से 6 साल के लिए किया निष्कासित

परिवार से भी किया बेदखल, लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

NNH पटना/ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर बड़ा बयान जारी करते हुए अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की है।

लालू यादव ने पोस्ट में लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है।” उन्होंने कहा कि तेज प्रताप की गतिविधियाँ, लोक आचरण और जिम्मेदाराना व्यवहार पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”

लालू यादव ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और निजी आचरण में संतुलन जरूरी है, और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे लोकलाज और विवेकपूर्ण निर्णयों को महत्व दें।

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बनी हुई थी, और पार्टी और परिवार की बहुत किरकिरी हो रही थी।

तेज प्रताप यादव को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब आरजेडी बिहार विधानसभा के चुनावों की तैयारियों में जुटी है। अब देखना यह होगा कि इस फैसले का बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

Back to top button