छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
भाजपा नेता बिहारी होतवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने बिहारी होतवानी को संस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बिहारी होतवानी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के साथ ही पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि समाज के कार्यों में गति तेज होगी। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जितेंद्र बडवानी और उनके शुभचिंतकों ने बिहारी होतवानी को शुभकामनाओं सहित बधाई प्रेषित हैं।







