भारत-पाक सीजफायर के बाद पटना में लगे पोस्टर, “हर कोई इंदिरा गांधी नही बन सकता”

NNH पटना/ भारत पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार शाम दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए, लेकिन इस निर्णय से बिहार के लोग भी नाखुश हैं, और गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
बिहार के पटना में पोस्टर कांग्रेस की ओर से पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर के माध्यम से बिना नाम लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस पोस्टर के माध्यम से कहा है कि “हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता है।” यह पोस्टर बिहार एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर में इंदिरा गांधी की बड़ी सी तस्वीर है जिसमें वो चेतावनी देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पोस्टर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के फोटो है। इस पोस्टर में लिखा है कि “माँ तुझे सलाम”। इंदिया गांधी की तस्वीर के बगल में लिखा है कि,”हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता” बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, और ऐसा माना जा रहा है कि जिसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेताओं ने यह पोस्टर लगाए हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसके बाद से ही देशभर में गुस्सा था। वहीं जब भारत की ओर से पहलगाम हमले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पोषित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया गया तो इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और आम नागरिकों को निशाने पर लेने की कोशिश की। जिसका भारत की ओर से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया। इस दौरान दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात कायम हो गए।
वहीं बीते शनिवार शाम दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए। हालांकि इस सीजफायर के निर्णय से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है, और आम लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है लोगों का कहना है कि अमेरिका के प्रेशर में आकर भारत झुक गया है, और पाकिस्तान पर भरोसा नही किया जा सकता।
गौरतलब है कि 12 मई को दोपहर 12 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMA की बैठक होनी है।







