छत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक सरोकार
भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर पंथी गीत के प्रसारण हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

NNH भाटापारा/ नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती (18 दिसंबर) के अवसर पर भाटापारा सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर पंथी गीत के प्रसारण हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है।

पता दें कि छठ पर्व के दौरान छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में भोजपुरी गीत का प्रसारण किया गया था। जिसके बाद कई संगठनों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्वों में छत्तीसगढ़िया गीत और गुरु घासीदास जयंती के अवसर पंथी गीत के प्रसारण की मांग करते रहे हैं।






