SIR का खौफ; नैमल इस्लाम नाम के युवक ने कहा मैं बंगलादेशी घुसपैठिया हूँ, मुझे गिरफ्तार कर लो

NNH-SIR खबरों की खबर/ SIR के बीच यह पहली घटना है, जब कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया खुद कह रहा है कि वो घुसपैठिया है। दरअसल कोलकाता के इंटाली पुलिस स्टेशन पर एक युवक पहुंच कर कहता है कि मैं बांग्लादेशी हूं। मेरे पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है, मुझे गिरफ्तार कर लो। उस युवक ने पुलिस के सामने यह दावा किया है। पहले तो इंटाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी थोड़े हैरान हुए, फिर उस युवक को बिठाकर की जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ और बांग्लादेशी घुसपैठिया है। इंटाली पुलिस स्टेशन ने उसे फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इस बीच,सीआईडी ने सियालदह स्टेशन के पास से एक अवैध बांग्लादेशी मां और बेटी को गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी अधिकारियों ने दोनों को नकली डॉक्यूमेंट्स के साथ इलाज के बहाने कोलकाता में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया और इंटाली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी युवक का नाम नैमुल इस्लाम है, वह ढाका के मीरपुर का रहने वाला है। कुछ साल पहले नैमुल अवैध रूप से बांग्लादेश बॉर्डर पार करके राज्य में आया था। वह एक ब्रोकर के जरिए कोलकाता आया था। वह कोलकाता के इंटाली इलाके में रहने लगा। उसने उस इलाके में काम भी किया, लेकिन जब से एसआईआर शुरू हुआ है, वह छिप रहा था। हालाँकि उसने बांग्लादेश भागने का प्लान बनाया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से वह पहले तो नहीं गया, आखिर में किसी बड़ी कार्यवाही के डर से इंटाली पुलिस स्टेशन जाकर स्वयं ‘सरेंडर’ कर बताया है कि वो बांग्लादेशी घुसपैठिया है।
एक तरफ देशभर में विपक्ष SIR को गलत बता रहा है तो, दूसरी ओर SIR के ख़ौफ़ से घुसपैठिए खुद सरेंडर कर रहे हैं।







