देश/प्रदेशबड़ी खबर

गृहमंत्री पहुंचे श्रीनगर, राजभवन में चल रही है हाई लेवल मीटिंग

मृतकों और घायलों के नाम आए सामने, इमरजेंसी हेल्प डेस्क नम्बर जारी

NNH जम्मू कश्मीर/ जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे राजभवन में सेना और प्रशासन के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के अधिकारियों से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली है।

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

“मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। आतंकियों ने जिन दो विदेशी पर्यटकों को गोली मारी है, उनमे इजराइल-इटली के 2 टूरिस्ट मारे गए है।

मरने वालों में 1.मनुज नाथ (कर्नाटक) 2.शिवम मोगा (कर्नाटक)​​​​​​​ 3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा) 4. हिमांशी नरवाल (हरियाणा) 5.शुभम द्विवेदी (यूपी) 6.दिलीप डेसले (महाराष्ट्र) 7.अतुल मोहने (महाराष्ट्र) 8.सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग) 9.सुदीप नेवपाने (नेपाल) 10.बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई) 11.संजय लेले 12.हिम्मत कलाथय 13.प्रशांत कुमार 14.मनीष रंजन (हैदराबाद) 15.रामचन्द्रन 16.शलिंदर कल्पिया​​​​​​​ 17.दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)”

“घायलों के नाम 1. विनोद भट्ट (गुजरात) 2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र) 3. अभिजवन राव (कर्नाटक) 4. संतरू (तमिलनाडु) 5. साहसी कुमारी (उड़ीसा) 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे”

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है।
श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है।

Back to top button