जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, आतंकियों ने पर्यटकों से नाम पूछकर बरसाईं गोलियां
2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमला –
‘आतंकियों ने पहले पूछा नाम और मजहब, फिर मारी गोली’, महिला पर्यटक ने रोते हुए बताई पूरी घटना
पहलगाम आतंकी हमला: PM मोदी ने सऊदी अरब से अमित शाह को लगाया फोन, दिया ये बड़ा आदेश
क्या होती है सेना की विक्टर फोर्स? जो पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों को ढ़ूंढ़ रही
पहलगाम आतंकी हमला: अमित शाह ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, कश्मीर भी जाएंगे
NNH जम्मू कश्मीर/ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।
प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। सूत्रों के हवाले से इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इन 26 लोगों में 25 पर्यटक हैं और एक स्थानीय नागरिक है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं और पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बात की है।
आतंकियों को मारने के लिए ऑपरेशन शुरू

मिली जानकारी के मुताबिक, इतने बड़े आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
आतंकी हमले की खबर सामने आने के फौरन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मीटिंग के बाद अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो गए।
कैसे हुआ इतना बड़ा हमला…?
दोपहर 2.30 बजे 2-3 की संख्या में आतंकी पहुंचे और उन्होंने सैलानियों के आइडेंटिटी कार्ड देखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस मौके पर एक सेना अधिकारी भी मौजूद था, जो अपने साथ परिवार को लेकर यहां घूमने आया था। उसने वहां मौजूद लोगों को बचाया और आड़ ली। आतंकवादियों ने लोगों से नाम पूछकर उनकी गोली मारकर हत्या की। जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है।
ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसराणा में घटी। इस आतंकी हमले से देशभर में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।







