देश/प्रदेशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

NNH जम्मू कश्मीर/ जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह सर्च अभियान चलाया था, जहां शोपियां के जामपथरी में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को घेर लिया गया और अब खबर आ रही है कि मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में लश्कर कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे ढेर कर दिया गया है।

इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमे लश्कर कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि उस इलाके में और आतंकियों के छुपे होने का सुरक्षा बलों को इनपुट मिला है, और सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है ताकि कोई आतंकी बचकर न निकल सके।

Back to top button