अंतरराष्ट्रीयबड़ी खबर

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के परिवार को पाकिस्तान सरकार देगी मुआवजा

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान में स्थित ध्वस्त आतंकी ठिकानों को फिर से बनाने, और साथ ही मारे गए आतंकियों के परिवारों को करोड़ो रूपये मुआवजा देने की घोषणा पाकिस्तान सरकार ने की है। इस एलान के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान एक बार फिर से बेनकाब हो गया है।

भारतीय सेना ने हवाई हमले में पाकिस्तान में स्थित मौलाना मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इतनी तबाही के बाद पाक सरकार ने आतंकी ठिकानों को फिर से बसाने का ऐलान किया है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने घोषणा की है कि, ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त आतंकी ठिकानों को फिर से बनाया जाएगा, साथ ही मारे गए आतंकियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और घायलों को 10 लाख से 20 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया गया है। इस ऐलान से पाकिस्तान की असलियत पूरी दुनिया के सामने आ गई है कि, उसकी धरती पर आतंकवाद न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वह आतंकी संगठनों और आतंकवादियों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Back to top button