देश/प्रदेशबड़ी खबर

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 07 लोगों की मौत, आर्यन एविएशन पर एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज

Kedarnath Helicopter Crash/ उत्तराखंड केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। रविवार की सुबह 05:30 बजे गुप्तकाशी स्थित आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर 06 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी जाते समय अचानक मौसम खराब होने/बादल आ जाने से क्रैश हो गया। जिस स्थान में क्रैश हुआ वह स्थान गौरीकुंड से लगभग 05 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

ये सवार थे

1. श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र (35 वर्ष) महाराष्ट्र
2. काशी (2 वर्ष) महाराष्ट्र
3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) गुजरात
4. विक्रम रावत, BKTC, रासी ऊखीमठ, उत्तराखंड
5. विनोद देवी (66 वर्ष) उत्तर प्रदेश
6. तृष्टि सिंह, (19 वर्ष) उत्तर प्रदेश
7. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान (जयपुर) – पायलट

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद जांच में हेलीकॉप्टर संचालन करने वाली कंपनी की लापरवाही सामने आई है।आर्यन एविएशन को हेलीकॉप्टर संचालन का ठेका दिया गया है। इस हृदय विदारक दुर्घटना के बाद प्रथम दृष्टया आर्यन एविएशन की लापरवाही सामने आई है।

जिसके बाद आर्यन एविएशन के अकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक और मैनेजर विकास तोमर के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button