छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

महाराजा दाहिर सेन की प्रतिमा स्थापित करने का काम जल्द किया जाएगा शुरू

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के भगवती चरण शुक्ल वार्ड के वार्ड पार्षद, सांस्कृतिक ,पर्यटन विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी को सिंध के महाराजा दाहिर सेन की प्रतिमा संत कंवर राम नगर कटोरा तालाब गली नम्बर 1 में स्थापित करने बाबत आज आवेदन दिया गया है। समाज सेवक अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में सुशासन तिहार के तहत भी आवेदन दिया गया था। जिसपर आज अमर गिदवानी ने संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया है कि जल्द प्रतिमा स्थापित करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा

Back to top button