देश/प्रदेशबीजेपीराजनीति

पीएम मोदी से मिले बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन

पीएम मोदी ने X पर लिखा; मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा

NNH नई दिल्ली/ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने नबीन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा।”

बिहार सरकार में मंत्री और पटना की बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक नितिन नबीन (45 वर्ष) को 14 दिसंबर को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

Back to top button