महाराष्ट्रराजनीति

उद्धव ठाकरे ने खेला इमोशनल कार्ड, कहा हमने मराठी अस्मिता के लिए मनसे के साथ किया गठबंधन

NNH मुम्बई/ शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे के गठबंधन के बाद रविवार को शिवसेना भवन दादर मुम्बई में शिव सैनिकों की एक बैठक रखी गई थी।

शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ शिवसेना ही कर सकती है। जब धनुष-बाण का निशान छीन लिया गया, तो सोचिए हमें मशाल कैसे मिली। मैं आपसे अपील करता हूं, कृपया हमारे साथ धोखा मत कीजिए। आप में से कोई भी दल-बदल न करे। बीजेपी ने हमारा गलत इस्तेमाल किया, कांग्रेस का अनुभव भी आपको हो गया है। वर्षों बाद, हमने मराठी अस्मिता के लिए मनसे के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन में, चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं जैसी कोई चाहता है।

बता दें कि 20 साल अलग रहने के बाद शिवसेना UBT और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने गठबंधन कर मुम्बई महानगर पालिका BMC का चुनाव साथ लड़ने का एलान किया है। जिसके बाद शिवसेना की यह पहली बैठक शिवसेना भवन मुम्बई में रखी गई थी, जहां उद्धव ठाकरे ने वोटरों को लुभाने के लिए इमोशनल कार्ड खेला है।

Back to top button