खबरों की खबर
मेरठ जाते समय मोहन भागवत की ट्रेन पर हरदोई में पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
GRP ने शुरू की मामले की जांच

NNH/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस ट्रेन से मेरठ पहुंच रहे थे, उस पर हरदोई में पथराव किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना में ट्रेन की एक बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, GRP ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात करीब 9 बजे मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वह शताब्दीनगर स्थित माधव कुंज के लिए रवाना हुए। यहां वह अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।







