अंतरराष्ट्रीयदेश/प्रदेशबड़ी खबर

भारत के सख्त तेवर के बाद पाकिस्तान ने BSF के जवान पूर्णम साहू को किया रिहा

Opration Sindoor/ भारत के सख्त तेवरों के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा है। बीएसएफ के जवान पूर्णम साहू ने गलती से सीमा पार कर जाने पर पाकिस्तान ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई और दबाव के चलते पाकिस्तान ने जवान को आज सुरक्षित लौटा दिया है। इसके बदले भारत ने भी एक पाकिस्तानी रेंजर को रिहा किया है।

पाकिस्तान ने 20 दिन बाद BSF जवान पूर्णम साहू को रिहा कर दिया है। 23 अप्रैल को गलती से सीमापार पाकिस्तान चले गए थे। पूर्णम पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में थे। DGMO स्तर की बातचीत के बाद बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौटे आए हैं, BSF ने वापसी की पुष्टि की है। अब मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद जवान को उसके घर भेजा जाएगा।

Back to top button