क्राइम रिपोर्टबड़ी खबरमध्यप्रदेश

प्रतिष्ठित उद्योगपति ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

NNH कटनी/ प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शनलाल गेई के बड़े पुत्र अजय गेई ने बीती रात अपने बंगले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देर रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। परिवार के अन्य सदस्य उस वक्त घर पर मौजूद नही थे।

अजय गेई कटनी शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। आज सुबह अजय के सुसाइड की खबर फैलते ही कटनी शहर और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई, और उनकी आत्महत्या से सभी स्तब्ध रह गए हैं।

बताया जा रहा है कि अजय ने अपने बंगले के गेस्ट हाऊस में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। जब ये घटना घटी तब बंगले के दूसरे हिस्से में किसी को आवाज तक सुनाई नहीं दी। जबतक परिजनों को पता चला तबतक काफी देर हो चुकी थी।

जांच में सामने आया है कि वे पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में थे, और कुछ समय पहले भी घर में कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। और इसकी जांच शुरू कर दी है।

Back to top button