भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी

NNH रायपुर/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी नेता रवि भगत अपने क्षेत्र के लिए DMF फंड की मांग कर रहे थे। और इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सरकार और पार्टी नेताओं के लिए लगातार प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। रवि भगत ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सम्बोधित करते हुए भी एक पोस्ट की थी। और एक दिन पहले अपने फेसबुक पेज पर स्वरचित छत्तीगसढ़िया भाषा में एक गीत के माध्यम से अपने क्षेत्र के लिए DMF फंड की मांग की थी।
सोशल मीडिया पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगातार की जा रही पोस्ट को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है, और रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि…

“सोशल मीडिया में आपके द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी ने आपको अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अतः इस नोटिस मिलने के सात दिवस के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्यों न आपके विरुद्ध पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित करने की कार्यवाही की जाए।”
उक्ताशय का पत्र (कारण बताओ नोटिस) प्रदेश महामंत्री “मुख्यालय” रामू रोहरा ने जारी किया है।
अब देश देखना होगा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत अपने जवाब से पार्टी को संतुष्ट कर पाते हैं, या फिर उनपर निष्कासन की कार्यवाही होगी।







