उत्तर प्रदेशजीएसटीसीबीआई

70 लाख के रिश्वत मामले में GST की डिप्टी कमिश्नर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

मामले को निपटाने एडवोकेट नरेश कुमार गुप्ता के माध्यम से जय दुर्गा हार्डवेयर के प्रोपराइटर राजू मंगनानी से चल रही थी बातचीत, जिसका इनपुट पहुंचा CBI तक

NNH-Prabha Bhandari IRS/ झांसी में सेंट्रल GST की डिप्टी कमिश्नर (IRS अधिकारी) प्रभा भंडारी को CBI ने रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि करोड़ों की इस घूस डील की पूरी साजिश उन्हीं के इशारे पर रची गई थी।

दरअसल, CBI ने 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए GST के दो सुपरिटेंडेंट को रंगेहाथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान दोनों अधिकारियों ने खुलासा किया कि इस पूरे खेल की मास्टरमाइंड उनकी सीनियर अधिकारी प्रभा भंडारी हैं। उनके निर्देश पर ही एक कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपये में मामला निपटाने की डील तय हुई थी।

पहली किस्त के तौर पर 70 लाख रुपये लिए जा रहे थे। इसी दौरान CBI ने ट्रैप के तहत एक सुपरिटेंडेंट से प्रभा भंडारी को फोन करवाया। कॉल उठते ही सुपरिटेंडेंट ने कहा—“पार्टी से 70 लाख आ गए हैं।” जवाब में प्रभा भंडारी ने कहा—“बहुत बढ़िया, इस रकम को गोल्ड में कन्वर्ट कराकर मुझे दे दो।

प्रभा भंडारी के घर सेसोना, नगदी प्रॉपर्टी व अन्य दस्तावेज बरामद

उस समय प्रभा भंडारी दिल्ली में मौजूद थीं। CBI की टीम ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, झांसी में उनके फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 4 घंटे तक तलाशी ली गई, जहां से सोना, नकदी और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद हुए।

बताया जा रहा है कि करीब 12 दिन पहले सेंट्रल GST ने झांसी की जय दुर्गा हार्डवेयर फर्म पर छापा मारा था। इस केस को रफा-दफा करने के लिए अफसरों ने डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी शिकायत के बाद CBI ने जाल बिछाया और पूरा रिश्वत नेटवर्क बेनकाब हो गया।

इस पूरे प्रकरण को रफा दफा करने के लिए सेंट्रल जीएसटी अफसर ने डेढ़ करोड़ रुपए की डिमांड की थी। जिसे एडवोकेट नरेश कुमार गुप्ता के माध्यम से जय दुर्गा हार्डवेयर के प्रोपराइटर राजू मंगनानी से बातचीत चल रही थी। इनपुट सीबीआई तक पहुंचा। फिर आरोपियों को पकड़ने के लिए CBI ने जाल बिछाया गया, CBI की टीम नरेश कुमार गुप्ता एवं राजू मंगनानी के घर पहुंची। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के घर भी सीबीआई टीम पहुंची। सीबीआई टीम के पहुंचने पर वह घर में नहीं थीं। ताला तोड़ने की धमकी देने पर घर खोला गया। इसके बाद देर-शाम को सीबीआई टीम दोबारा से अनिल तिवारी एवं डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंची।

13 दिन पहले सीजीएसटी के छापे के बाद से सर्विलांस पर थे अफसरों के नंबर झोकनबाग स्थित तेजपाल मंगनानी एवं राजू मंगनानी के जय दुर्गा हार्डवेयर प्रतिष्ठान में टैक्स चोरी की शिकायत पर 18 दिसंबर को सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा था। उस दौरान करोड़ों की चोरी पकड़ी गई थी। केंद्रीय टीम ने कई दस्तावेज बरामद किए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को निपटाने के लिए दो करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी।

Back to top button