क्राइम रिपोर्टखबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

हेट स्पीच मामले में अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद अमित बघेल ने रायपुर कोर्ट में किया सरेंडर

19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने बुधवार को रायपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद वे कोर्ट पहुंचे।

क्या था मामला?
26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज के इष्ट देवों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन, तेलीबांधा, कोतवाली, देवेंद्र नगर समेत अलग-अलग थानों में कुल 14 FIR दर्ज हुई थीं। दिसंबर 2025 में गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत खारिज कर दी थी, लेकिन 3 मामलों में 3 महीने की अंतरिम जमानत दी थी। अंतरिम जमानत के दौरान उन्हें रायपुर जिले में रहने पर रोक थी।

सरेंडर से पहले अमित बघेल ने VIP चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा की। इसके बाद समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए कोर्ट पहुंचे। कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और जमकर नारेबाजी हुई। अब 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई होनी है।

Back to top button