अन्यछत्तीसगढ़

रायपुर के स्टेशन और टाटीबंध की शराब दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर की दो सबसे व्यस्त सरकारी शराब दुकानों रेलवे स्टेशन और टाटीबंध में ग्राहकों ने तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राहकों का आरोप है कि दुकानों पर बोतल पर छपा रेट / रेट लिस्ट साफ नहीं दिखाया जा रहा था, और कई ब्रांड पर तय कीमत से 10 से 30 रुपये तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। जानकारी मांगने पर कहा जा रहा है कि यही रेट चल रहा है, लेना है तो लो। और रात और विशेषकर भीड़ के समय ओवररेटिंग ज्यादा होने की शिकायत है।

क्यों मामला गंभीर ?
स्टेशन रोड की दुकान पहले भी ओवररेटिंग की कार्रवाई में सामने आ चुकी है। तब जिला प्रशासन की टीम ने ग्राहक बनकर जांच की थी और तय रेट से ज्यादा वसूलते पकड़े जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी।

स्टेशन और टाटीबंध की इस ताजा शिकायत पर अभी आबकारी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल शिकायत की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही होगी।

Back to top button