अंतरराष्ट्रीयदेश/प्रदेशराजनीति

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा बांग्लादेश का भी पानी बंद करने का समय आ गया है

Ganga Water To Bangladesh/ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर बड़ा हमला बोलते हुए गंगा नदी के पानी को लेकर अपनी मांग उठाई। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है, पानी पीकर जीएगा हमसे, गाएगा पाकिस्तान से.?”

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ देश की जनता में पनपे आक्रोश के बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट पोस्ट करके बंगलदेश पर निशाना साधा है।

साथ ही, दुबे ने एक रिपोर्ट शेयर की, जिसमें दावा किया गया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य से मुलाकात की थी। इससे यह संदेह पैदा हुआ कि बांग्लादेश भारत के खिलाफ उग्रवाद को बढ़ावा दे सकता है।

दुबे ने मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने की सराहना करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान बिना पानी के मर जाएगा। उन्होंने नेहरू पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने नोबेल पुरस्कार के लिए “सांप को भी पानी पिलाने” की कोशिश की थी।

Back to top button