क्राइम रिपोर्टब्रेकिंग न्यूज़
सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध युवक दुर्ग में गिरफ्तार

18 जनवरी 2025 NNH दुर्ग/ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं, इस मामले में सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में एक और संदिग्ध युवक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध को मुम्बई हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सफर कर रहा था, और मुम्बई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध युवक को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लिए गए युवक का आकाश कन्नौजिया बताया जा रहा है। संदिग्ध युवक फिलहाल दुर्ग आरपीएफ की हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है।







