खास खबरदेश/प्रदेशराजनीति

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक को भेजा गया जोधपुर सेंट्रल जेल

NNH खास खबर/ लद्दाख में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दो दिन बाद सोनम वांगचुक को लेह पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान से लद्दाख के बाहर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, सोनम वांगचुक जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में 24 घंटे की CCTV निगरानी में हैं। सोनम वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जा सकता है।

सोनम वांगचुक, लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और सामाजिक सुधारक, को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत लेह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लद्दाख में हुए राज्यत्व तथा छठे अनुसूची की मांग को लेकर हुई हिंसक प्रदर्शनों के बाद की गई, जिनमें चार लोगों की जान गई और कई घायल हुए। सरकार ने आरोप लगाया कि वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल और भाषणों के जरिए हिंसा भड़काई, जिसके कारण क्षेत्र में सामान्य सुरक्षा और शांति प्रभावित हुई। इसके साथ ही, उनकी संस्था SECMOL का विदेशी फंडिंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया।

सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करने के बाद उसे जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया है। उन्हें हाई सिक्योरिटी वार्ड में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे गया है। वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह गिरफ्तारी लद्दाख राज्य और छठी अनुसूची विस्तार के आंदोलन के समर्थकों द्वारा हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया था, हिंसक प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय को आग लगा दी गई थी वहीं चार लोगों की मौत और 90 लोग घायल हो गए थे।

सरकार ने इस कार्रवाई को क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है। तमाम विवाद के बावजूद, सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अराजकता, अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Back to top button